This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label NEWS. Show all posts
Showing posts with label NEWS. Show all posts

Sunday, 19 January 2020

तीसरे चरण में बाड़मेर जिले की 56 ग्राम पंचायतो की नामंकन प्रक्रीया आज

तीसरे चरण में बाड़मेर जिले की 56 ग्राम पंचायतो की नामंकन प्रक्रीया आज

पंचायती राज चुनाव में तीसरे चरण  में  बाड़मेर जिले की बायतु और फागलिया पंचायत समिति के 56 ग्राम पंचायतो पर सरपंच और वार्डपंच के नामाकन हर ग्राम पंचायत स्तर पर आज सोमवार 20 जनवरी को भरे जायेंगे जो सुबह 10.30 बजे शुरु होकर शाम 4.30 बजे तक भरे जायेंगे एव 21 जनवरी को सुबह 10.30 बजे सविक्षा होगी और दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी हो सकेगी नाम वापसी के बाद हाथो हाथ चुनाव् चिन्ह का आवंटन और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन होगा ! इनमे बायतु की 38 और फागलिया की 18 पंचायतो के चुनाव होंगे! 29 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 160 बुथो पर चुनाव होगा इनका परिणाम इसी दिन शाम को 6 बजे बाद आना शुरू हो जायेगा एवं उपसरपंच का चुनाव 30 जनवरी को होगा .

Thursday, 16 January 2020

12 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्वक

12 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्वक

राज्य में प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। अभी तक सभी जगह मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है। 12 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब हुई जिन्हें तुरंत ही बदल दिया गया। बता दें कि सरपंच के 2726 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिसके लिए 17 हजार 242 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गौरतलब है कि राजस्थान में झुंझूनूं और जैसलमेर को छोड़कर सभी जिलों में प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहा है। इन सभी ग्राम पंचायतों पर 

आज

 प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ट्वीट
खराब मौसम, विषम परिस्थितियों में भी पंचायतीराज चुनाव की जिम्मेदारी निभाने जुटे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के हौसले, कर्तव्य-परायणता से देश में लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। ऐसे सभी मतदानकर्मी धन्यवाद के पात्र हैं। चुनाव की प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों,अधिकारियों को शुभकामनाएं।

Saturday, 4 January 2020

चौथे चरण में 1954 ग्राम पंचायतों का कार्यक्रम जारी

चौथे चरण में 1954 ग्राम पंचायतों का कार्यक्रम जारी, 1 फरवरी काे मतदान हाेगा 

 प्रदेश में पहली बार तीन से ज्यादा चरणाें में पंचायत चुनाव कराएं जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की शेष बची 1954 ग्राम पंचायतों का चुनाव कार्यक्रम शनिवार काे जारी कर दिया है। इनमें 1 फरवरी काे पंच - सरपंच के लिए मतदान हाेगा जबकि 2 फरवरी काे उप सरपंच के लिए मतदान हाेगा। यह चौथा चरण हाेगा। जिसके तहत इन पंचायतों में 18 हजार 914 वार्डों के लिए चुनाव होगा।
प्रदेश की कुल 11 हजार 142 ग्राम पंचायतों में से 11 हजार 123 ग्राम पंचायतों का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। शेष 19 ग्राम पंचायतों का चुनाव कार्यक्रम होना बाकी है। इन ग्राम पंचायतों के चुनाव मामला कानूनी अड़चन में फंसा होने के कारण चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। प्रदेश में पहली बार चौथे चरण में ग्राम पंचायत के चुनाव करवाए जा रहे हैं।  आम तौर पर तीन चरणों में ही चुनाव होते रहे हैं।  अब यह तय माना जा रहा है कि जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव भी फरवरी महीने में हो सकते हैं।  
मार्च में परीक्षाएं होने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग को पर्याप्त संख्या में कार्मिक नहीं मिल पाएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में पहले चरण के तहत 17 जनवरी काे मतदान हाेगा। दूसरे चरण का 22 जनवरी अाैर तीसरे का 29 जनवरी काे मतदान हाेगा। जिले में पंचायत संस्थाओं के चुनाव बिहार से मंगवाई गई ईवीएम मशीनों से करवाए जाएंगे। ईवीएम से सरपंचों के चुनाव करवाएं जाएंगें।
इन पंचायतों में चौथे चरण में होंगे चुनाव :
अजमेर जिले की अजमेर ग्रामीण, सरवाड़, केकड़ी पंचायत समिति में ग्राम पंचायत चुनाव हाेगा। अलवर जिले की नीमराणा, बानसूर, मुंडावर, कोटकासिम, राजगढ़, थानागाजी, लक्ष्मणगढ़ और उमरैण पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में चुनाव हाेगा। बांसवाड़ा जिले की अरथूना पंचायत समिति में ग्राम पंचायत में चुनाव हाेगा। बारा जिले की अंता और मांगरोल में पंचायत समिति में ग्राम पंचायत चुनाव हाेगा। 
बाड़मेर के सिवाना, आडेल, शिव, सेड़वा, चौहटन, रामसर, धनाउ और बाड़मेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत में चुनाव कराए जाएंगे। भरतपुर जिले में कामां व नगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में चुनाव हाेगा। भीलवाड़ा जिले के आसींद, मांडल, हुरड़ा, सुहाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। बीकानेर में कोलायत, बज्जू, खाजूवाला, लूणकरणसर, पुंगल पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे।
चूरू जिले रतनगढ़, चूरू, तारानगर, राजगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे। दौसा जिले में दौसा, सीकरी, बिजुपाड़ा, बांदीकुई, महुआ, नांगल राजावतान, लालसोट, लवाण, रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे। धौलपुर जिले में सैफउ, बाड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे।  राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़, घड़साना, सूरतगढ़ पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे। हनुमानगढ़ जिले की संगरिया पंचायत समिति की ग्राम पंचायत में चुनाव करवाए जाएंगे. जयपुर जिले की बस्सी, शाहपुरा, दूदू, आंधी, जोबनेर, सांभर लेक, फागी, चाकसू, किशनगढ़ रेनवाल, जमवारामगढ़, कोटपूतली, तुंगा, माधोराजपुरा, पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में चौथे चरण में चुनाव करवाए जाएंगे। जैसलमेर जिले की जैसलमेर, साम, साकड़ा, बामियान, फतेहगढ़, मोहनगढ़, नाचना पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। जालौर जिले की सांचौर, चितलवाना, भीनमाल, जसवंतपुरा, सरणू, पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे। झूंझुनू जिले की खेतड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत में चुनाव करवाए जाएंगे। इसी प्रकार जोधपुर जिले की फलोदी, बाप, सेखला, देचू, लोहावट, तीनबाड़ी, मंडोर, भोपालगढ़, बावड़ी बापिणी, ओसिया, केरु, लूणी, पीपाड़ शहर, आउ, चामू, दहवा, पंचायत समिति की ग्राम पंचायत में चौथे चरण में चुनाव करवाए जाएंगे। 
करौली जिले की मशालपुर, श्री महावीरजी, हिंडोन, टोडाभीम, नागौर जिले की कुचामन, मकराना, परबतसर, डीडवाना, पाली जिले की रानी, रायपुर, प्रतापगढ़ जिले की प्रतापगढ़, दौलोद, छोटी सादड़ी, दरियाबाद, सुहागपुरा, सवाई माधोपुर जिले की सवाई माधोपुर, बामनवास और सीकर जिले की दातारामगढ़, फतेहपुर, पिपराली, धोद, सिरोही जिले की शिवगंज, उदयपुर जिले के गोगुंदा, सायरा, सेमारी, कुराबाद, शारदा, झालारा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के चुनाव चौथे चरण में करवाए जाएंगे।

Thursday, 2 January 2020

चांदी से बना दुनिया का सबसे बड़ा दीपक

चांदी से बना दुनिया का सबसे बड़ा दीपक, 500 किलो घी के साथ डेढ़ साल तक जलता रहेगा

बीकानेर. जिले के देशनोक कस्बे में करणी माता मंदिर में गुरुवार को सबसे बड़े अखंड दीपक की स्थापना की गई। दावा किया जा रहा है कि चांदी का बना ये दीपक दुनिया में सबसे बड़ा है। जिसमें करीब 450 से 500 किलो घी डाला जाता है। जो करीब डेढ़ साल तक जलता रहेगा। जिसे करणी माता के भक्त मोनी बाबा द्वारा मंदिर को भेंट किया गया है।
करणी मंदिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष  गिरिराज सिंह बारहठ ने ने बताया कि यह अखंड दीपक चांदी का बना हुआ है। जिसे माता के भक्त मोनी बाबा द्वारा करणी माता मंदिर को भेंट किया गया है। यह दीपक बुधवार को मंदिर में पहुंचा। जिसको देखने के लिए दिन भर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। आज सुबह 11:15 बजे मन्दिर के आचार्य नरेंद्र कुमार मिश्र द्वारा इस दीपक की स्थापना मन्दिर में की गई।
कच्चे सूत की खास लौ बनाई गई
दीपक बनाने वाले अरुण सोनी, गोपाल सोनी ने बताया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा दीपक है। इस दीपक में एक बार में 450-500 किलो घी की मात्रा डाली जा सकती है। जो कि अखंड रूप से एक डेढ़ साल तक जलता रहेगा। सोनी के अनुसार इस दीपक की लौ(बती) भी एक विशेष प्रकार की बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कच्चे सूत की विशेष लौ(बती) बनाई गई है। इस दीपक को 14 महीने तथा नियमित रूप से 15 कारीगरों द्वारा कार्य करके बनाया गया है। घी को गर्म करने के लिए टाइटेनियम की रॉड बनी हुई है, जो घी को निरंतर गर्म रखेगी।  Bikaner News - rajasthan news huge silver lamp installed in karni mata temple will remain bright for one and a half years

Sunday, 29 December 2019

नेशनल फिल्म अवॉर्ड दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

अमिताभ 50वें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कहा- जनता के स्नेह की वजह से यहां तक पहुंचा

महानायक अमिताभ बच्चन (77) को रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया। अवॉर्ड लेने के बाद अमिताभ ने कहा कि मैं जनता के स्नेह और प्रोत्साहन की वजह से यहां तक पहुंचा।23 दिसंबर को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण हुआ था। उस दौरान अमिताभ खराब सेहत के चलते यह सम्मान नहीं ले पाए थे। तब उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने फिल्म अवॉर्ड्स का वितरण किया था। 
अभी बहुत सारा काम बाकी है- अमिताभ
अवॉर्ड लेने के बाद अमिताभ बच्चन ने कहा- मैं सरकार, सूचना प्रसारण मंत्रालय और जूरी के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करता हूं। मुझ पर ईश्वर की कृपा रही है और माता-पिता का आशीर्वाद रहा है। निर्माता-निर्देशकों और सह-कलाकारों का साथ रहा। सबसे ज्यादा भारत की जनता का स्नेह और प्रोत्साहन रहा, जिसकी वजह से मैं आपके सामने खड़ा हूं। इस पुरस्कार की स्थापना 50 साल पहले हुई और इतने ही साल मुझे फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला। इसका भी मैं आभारी हूं। इसे विनम्रता से स्वीकार करता हूं।
जब इस पुरस्कार की घोषणा हुई तो मेरे मन में संदेह उठा और धृष्टता के लिए क्षमा चाहता हूं। क्या यह संकेत है कि भाईसाब आपने बहुत काम कर लिया। लेकिन, अभी भी बहुत काम बाकी है और इसलिए स्थिति स्पष्ट कर दीजिए।

प्रो-कबड्‌डी सीजन-5

प्रो-कबड्‌डी सीजन-5 में सुभाष कॉलेज की टीम बनी चैम्पियन

चौधरी चरण सिंह किसान छात्रावास सिणधरी में प्रो कबड्डी सीजन-5 का समापन किया गया। जिसमें विजेता सुभाष महाविद्यालय सिणधरी, उपविजेता डीके फिलिंग स्टेशन सिणधरी एवं तृतीय स्थान पर चौधरी चरण सिंह किसान छात्रावास टीम बी रहे। फाइनल मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन सुभाष महाविद्यालय के बेस्ट रेडर रहे मोहित की मल्टी पाइंट रेड के चलते डीके फिलिंग स्टेशन को मात दे दी। विजेता को 35हजार, उपविजेता को 25 हजार एवं तृतीय स्थान रही टीम को 15 हजार रुपए का इनाम एवं स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हेमाराम चौधरी एवं पूर्व जिला प्रमुख मदन कौर की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विधायक चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता से ही इस प्रकार के कार्यक्रम किए जा सकते है, शिक्षा एवं खेल के बिना जीवन निरर्थक है। जब समाज में शिक्षित लोग आगे आकर समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे तो समाज नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कबड्डी हमारे पुरखों का खेल है और इस आधुनिक युग की चका चौंध में इस तरह प्रतिभाओं का निखर कर आगे आना हमारे लिए सौभाग्यशाली है। चौधरी ने राजनीति पर चुटकी लेते हुए कहा कि पंच सरपंचों के चुनाव स्थानीय राजनेताओं के लिए है। इसमें बड़े नेताओं को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। मदन कौर में समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की। इस कार्यक्रम में पूर्व उप कुलपति विवि बीकानेर गंगाराम जाखड़, भूराराम चौधरी, गुमनाराम लेगा, बलवंत सिंह खोथ, कंवराराम सेंवर, सोहनलाल भांभू, गोमाराम लेगा, बालाराम चौधरी,, अणदाराम चौधरी, अनिल भाई जाखड़, रतन लाल चौधरी, भंवराराम गर्ग, धनाराम, रहमान खां उपस्थित रहे। छात्रावास अधीक्षक हरिराम माचरा ने सभी मेहमानों का अभिनंदन किया एवं कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों, निर्णायकों, भामाशाहों एवं स्थानीय व्यापारियों को आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विजेता कबड्‌डी टीम को दिए 35 हजार रुपए व स्मृति चिह्नसिणधरी. प्रो-कबड्‌डी सीजन-5 में कबड्डी खेलते हुए खिलाड़ी।

सिणधरी में रोजगार मेला 30 को

सिणधरी में रोजगार मेला 30 को भरेगा

सिणधरी | अमर आईटीआई सिणधरी में डिजायनर एनर्जी सोल्यूशन कंपनी की ओर से आईटीआई पास ट्रेड इलेक्ट्रीशियन वायरमैन तथा फीटर के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार होंगे। जॉब का स्थान जयपुर, जालोर, पाली,जोधपुर, सिरोही, पोकरण, बाड़मेर जैसलमेर रहेगा। रजिस्ट्रेशन 30 दिसंबर सुबह दस बजे तक अमर आईटीआई कार्यालय में किया जाएगा।

Thursday, 26 December 2019

LETEST NEWS

पंचायती राज चुनाव की हुई घोषणा; 17,22 व 29 जनवरी को होगी वोटिंग और मतगणना

राजस्थान में गुरुवार को पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा की गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त पीएस मेहरा ने प्रेस कॉन्फेंस पंचायत चुनाव के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 9171 पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव करवाया जाएगा। 
प्रथम चरण का मतदान 17 जनवरी को, दूसरे चरण का 22 जनवरी को और उसके बाद तीसरे चरण के लिए 29 जनवरी को मतदान करवाया जाएगा। जिसके साथ 18, 23 और 30 जनवरी को उप सरपंच के चुनाव होंगे। वहीं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित पंचायत क्षेत्रों में आचार संहिता लागू की गई है।
ऐसा रहेगा कार्यक्रम
पहले चरण में 3691 पंचायतों में 36047 पंच चुने जाएंगे। जिसकी अधिसूचना 7 जनवरी को जारी होगी। इसके लिए नामांकन 8 जनवरी को 10.30 से 4.30 बजे तक रहेगा। साथ ही 9 जनवरी को नाम वापसी की जा सकेगी। उसके बाद 17 जनवरी को वोटिंग के बाद मतगणना की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया के बाद उप सरपंच का चुनाव 23 जनवरी को किया जाएगा।
वहीं दूसरे चरण में अधिसूचना 11 जनवरी को जारी होगी। नामांकन 13 जनवरी 10.30 से 4.30 बजे तक, वहीं नाम वापसी 14 जनवरी को की जाएगी। दूसरे चरण का मतदान और मतगणना 22 जनवरी को होगी। 
इसके बाद तीसरे चरण में अधिसूचना 18 जनवरी को जारी होगी। उसके बाद नामांकन 20 जनवरी 10.30 बजे से 4.30 बजे तक रहेगा। नामांकन जांच और नाम वापसी 21 जनवरी को होगी। उसके बाद तीसरे चरण के लिए मतदान 29 जनवरी को किया जाएगा। जिसके तुरंत बाद मतगणना होगी। 

अधिकतम खर्च सीमा तय
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला परिषद सदस्य के लिए ड़ेढ लाख रुपए, पंचायत समिति सदस्य के लिए 75 हजार रुपए और सरपंच के लिए 50 हजार रुपए अधिकतम खर्च सीमा तय की गई है।
  • जिसके साथ 18, 23 और 30 जनवरी को उप सरपंच के चुनाव होंगे
  • चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित पंचायत क्षेत्रों में आचार संहिता लागू की गई.
  • बाड़मेर 
  • #प्रथम_चरण में 
  • सिवाना बालोतरा धोरीमन्ना गिड़ा पाटौदी गुड़ामालानी आडेल समदड़ी कल्याणपुर
  • #द्वितीय_चरण में
  • सिणधरी शिव बाड़मेर रामसर पायला कल्ला गडरारोड़ सेड़वा बाड़मेर ग्रामीण
  • #तृतीय_चरण में
  • बायतु फागलिया