Saturday, 25 January 2020

71 वां गणतंत्र दिवस पर समस्त देशवासियो को बधाई एवं शुभकामनाये

71 वां गणतंत्र दिवस पर समस्त देशवासियो को बधाई एवं शुभकामनाये
आप सभी दोस्तों को 71 वे गणतंत्र दिवस की दिल की अटल गहरइयो से हार्दिक बधाई और शुभकामनाये हम सभी मिलकर इस आजादी जश्न की खुशिया मनाये और उन शहिदो को याद करे जो माँ भारती के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए  
कुछ नशा तिरंगे की आन है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है
हर साल की तरह इस बार भी हम अपना गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाने के लिए तैयार हैं। इस साल हम अपना 71वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस खास दिन के लिए देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कोने-कोने में तैयारियां जोरो-शोरो पर हैं। स्कूल-कॉलेजों में इस दिन आयोजित होने वाले प्रोगाम के लिए स्टूडेंट्स तैयारियों में जुटे हैं। 
दरअसल भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 में भारत के संविधान को स्वीकार किया था,जबकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूरे देश में लागू हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई० एन० सी०) ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, अन्य दो स्‍वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती हैं।

गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार मुख्‍य अतिथि हैं जेयर बोल्सोनारो 

इस बार 26 जनवरी (26 January) को भारत के मुख्य अतिथि ब्राजील (Brazil) के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) होंगे. इस साल देश 71वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है. बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ब्राजिल के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान न्यौता दिया था. वहीं पिछले साल गणतंत्र दिवस पर भारत के मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा थे. बता दें, जेयर बोल्सोनारो को 2018 में ब्राजिल का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था और उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1988 में की थी. 


0 comments:

Post a Comment